आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी
MDNews

​बाराबंकी (थाना रामसनेहीघाट) | 05 नवंबर 2026
​अपराधियों के खिलाफ बाराबंकी पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ लगातार जारी है! बीती रात थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र में पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग झोंक दी, जिसमें एक जांबाज सिपाही घायल हुआ, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों इनामी बदमाश गोली लगने से ढेर (घायल) हो गए।
​ मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी:
​दिनांक 04 नवंबर की देर रात रामसनेहीघाट पुलिस ग्राम दुल्हदेपुर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय सीधे खाकी पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं।
​बदमाशों की गोली सीधे आरक्षी अभिषेक की हथेली में जा लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस की सटीक गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी और वे सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया और तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट भिजवाया।
​ घायल व गिरफ्तार इनामी बदमाश:
​राहुल दीक्षित पुत्र स्व. अनिल दीक्षित
निवासी: ग्राम वाड़ी, थाना सिद्धौली, जनपद सीतापुर
इनाम: ₹25,000/-
​सौरभ कुमार वर्मा पुत्र संजय कुमार वर्मा
निवासी: गढ़ी मजरे मऊ गौरपुर, थाना रामसनेहीघाट, जनपद बाराबंकी
इनाम: ₹15,000/-
​ बदमाशों के पास से बरामदगी:
​01 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर) मय जिंदा व खोखा कारतूस
​01 अदद अवैध तमंचा (.12 बोर) मय जिंदा व खोखा कारतूस
​01 बिना नंबर की स्कूटी (वारदात में प्रयुक्त)
​साफ संदेश: अपराध करोगे तो सीधे अस्पताल जाओगे! जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
​

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed