MD news रिपोर्टर संदीप bajpai

फरधान ( खीरी) – थाना फरधान क्षेत्र के गौरिया पुल पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 19 साल के छात्र की मौत हो गई।छात्र लवकुश गांव रमुआपुर का रहने वाला था। वह सुबह अपनी बाइक UP31AJ6070 से कॉलेज पढ़ने जा रहा था। गौरिया पुल पर पहुंचते ही पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर भाग गया।हादसे की खबर मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लवकुश की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी बहुत दुखी हैं। लोगों का कहना है कि गौरिया पुल पर अक्सर हादसे होते हैं। यहां स्पीड ब्रेकर नहीं है, इसलिए गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं।थानाध्यक्ष विचित्र वीर ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मौके पर शांति बनी हुई है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *