MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढ़ाना क्षेत्र में किसानों एवं ग्रामीणों की जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर विभिन्न गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में विशेष रूप से गांव टोडा, जोला और बिराल के जोहड़ों की छंटाई का मुद्दा उठाया गया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सुधीर पहलवान पंवार (माजरा), मांगेराम पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौहान सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखते हुए उनके समाधान की मांग की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी अमित विश्वकर्मा भी बैठक में शामिल रहे।

बैठक में गांव टोडा के जोहड़ की छंटाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस पर एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने दीपावली के बाद मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि जांच की अभी कोई निश्चित तारीख नहीं दी गई है।

वहीं गांव जोला और गांव बिराल के जोहड़ों की छंटाई को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई। इन दोनों गांवों की समस्याओं पर एसडीएम की ओर से फिलहाल कोई निश्चित तारीख नहीं दी गई है। उन्होंने दीपावली तक का समय मांगा है। साथ ही आश्वासन दिया कि दीपावली के बाद एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई और जांच की तारीख निर्धारित की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है। गांवों के जोहड़ों की छंटाई केवल एक सफाई का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण जल निकासी और जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला है। किसानों और ग्रामीणों को उम्मीद है कि दीपावली के बाद होने वाली बैठक में इन समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा।

MD NEWS बहुआयामी समाचार किसानों और ग्रामीणों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *