Oplus_131072

पापण ब्रह्मदेव मंदिर के ऐतिहासिक मेले का विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने किया शुभारंभ

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पापड़ हमजापुर स्थित ऐतिहासिक ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष लगने वाले भव्य मेले का भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप एवं मंदिर के महंत परमात्मा दास महाराज भी मौजूद रहे।मेले के शुभारंभ के अवसर पर मंदिर परिसर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मेले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Oplus_131072

इस अवसर पर विधायक बब्बू भैया ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले हमारी प्राचीन परंपराओं और लोक आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। ऐतिहासिक ब्रह्मदेव मंदिर हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।

Oplus_131072

इसकी परंपराओं को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले पारंपरिक मेले हमारी लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं और लोगों को आपस में जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।इस मौके पर ग्राम प्रधान सौरभ कश्यप सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed