मौजा नारौली के दारुल उलूम इदरीसिया का जलसा बनेगा इल्मी और रूहानी महफिल का मरकज

अयोध्या। मौजा नारौली स्थित दारुल उलूम इदरीसिया की जानिब से सालाना जलसा, पैगाम-ए-रजा कॉन्फ्रेंस व दस्तारबंदी का आयोजन बुधवार,11 नवंबर 2026 को बाद नमाज-ए-ईशा किया जाएगा। जलसे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से उलमा-ए-किराम और मशहूर शायर शिरकत करेंगे। जलसे की सरपरस्ती मुनाजरे अहले सुन्नत हजरत अल्लामा अब्दुल मुस्तफा साहब फरमाएंगे मेहमान-ए-खुसूसी के तौर पर भी उनकी शिरकत होगी। वहीं उत्तराखंड से तशरीफ ला रहे हजरत मुफ्ती मोहम्मद आरिफ रजा कुरैशी की विशेष मौजूदगी रहेगी। जलसे में मशहूर शायर असद इकबाल अपनी शायरी से महफिल को मुनव्वर करेंगे। इसके अलावा मौलाना अम्मार रजा,मौलाना आस मोहम्मद,मौलाना मुस्तकीम रजा,हाफिज अय्यूब और मौलाना सद्दाम रजा अपने खिताब पेश करेंगे।


मदरसे के प्रिंसिपल हजरत मौलाना मोहम्मद रमजान व कारी मुश्ताक रजा की देखरेख में इस जलसे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दीनी तालीम और इस्लामी तालीमात के साथ-साथ अमन,भाईचारे और आपसी सौहार्द का पैगाम दिया जाएगा। दस्तारबंदी के जरिए तालीम पूरी करने वाले तलबा की हौसला अफजाई भी की जाएगी। आयोजकों ने तमाम अहले इलाका और दीनी भाइयों से जलसे में ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर उलमा-ए-किराम के खिताब से मुस्तफीद होने की अपील की है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *