एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव

गोण्डा। भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस भवन कार्यालय गोंडा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने मौलाना आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी शहर गोंडा के सभासद अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने किया।इस अवसर पर शाहिद अली कुरैशी ने कहा मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हिंदुस्तान में शिक्षा की नींव रखने वाले मसीहा थे। उन्होंने IIT, UGC जैसी संस्थाओं की स्थापना कर देश के नौजवानों को पढ़ने का रास्ता दिखाया। उनका सबसे बड़ा संदेश था – हिंदू-मुस्लिम एकता और शिक्षा से ही देश तरक्की करेगा। आज हम कांग्रेसजन उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर गोंडा में शिक्षा और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक डॉक्टर सैयद अब्दुल मुजीब, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, शहर पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, सोशल मीडिया इंचार्ज शौकत अली माली बाबा, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ ओम प्रकाश सोनकर, राजू सेवा दल, जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

7 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *