बदायूं। सहसवान वन रेंज के मालपुर ततैरा स्थित वनखंड में शीशम का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई किसकी शह पर हो रही है? क्या वन विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी या फिर जानबूझकर पूरे मामले को नजरअंदाज किया गया?

बताया जा रहा है कि मालपुर ततैरा वनखंड में शीशम का पेड़ काटा गया है। वन क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग की होती है। इसके बावजूद पेड़ कटने की घटना विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि संबंधित वनरक्षक अपने क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा क्यों नहीं कर पाए? यदि ड्यूटी में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच कर निलंबन सहित कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उच्चाधिकारियों से जांच की मांग

मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग है कि मालपुर ततैरा वनखंड में मौके का निरीक्षण कराया जाए, काटे गए शीशम के पेड़ की जांच कराई जाए तथा जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि पेड़ किसने काटा और वन विभाग की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

अब देखना यह होगा कि वन विभाग के अधिकारी इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हैं या फिर वन संपदा की सुरक्षा के दावे कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे।

संवाददाता: मुनेश कुमार, सहसवान, बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed