
एमडी न्यूज गोंडा रिपोर्टर – अजीत यादव
गोण्डा। पंडरी कृपाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सालपुर सेमरा के कस्बा सालपुर बाजार में स्थित जिला पंचायत क्षेत्र पंडरी कृपाल प्रथम से प्रत्याशी राम तीरथ वर्मा के प्रतिष्ठान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (नेता जी) का आगमन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान और जिला पंचायत क्षेत्र जनता के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं पुष्पमालाओं से भव्य अभिनंदन किया गया। नेता जी के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके प्रतिष्ठान पर पहुंच गए। लोगों में नेताजी से मिलने का उत्साह देखने को मिला। जिला पंचायत प्रत्याशी राम तीरथ वर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हमारे प्रतिष्ठान पर पधारे। क्षेत्र की जनता ने हमेशा नेताजी को अपना नेता माना है। उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। इस दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने क्षेत्र के लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और पुराने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सालपुर से उनका पुराना नाता है और यहां के लोगों का प्यार हमेशा मिलता रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग, व्यापारी, युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे। सभी ने पुष्पमाला पहनाकर नेताजी का स्वागत किया।

