एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर, 12 नवंबर 2026।
विधानसभा क्षेत्र 36-बिलासपुर की SIR प्रक्रिया के उपरांत प्रकाशित मतदाता सूची में सामने आ रही गंभीर विसंगतियों एवं मतदाताओं के नामों के विलोपन को लेकर आज पूर्व विधायक श्री संजय कपूर जी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
पूर्व विधायक श्री संजय कपूर जी ने जिलाधिकारी महोदय के समक्ष एक गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जो सूची प्राप्त हुई है, उसमें सैकड़ों-हजारों ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो पूर्व में कभी भी संबंधित मतदाता सूची का हिस्सा नहीं रहे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इन लोगों के नाम मूल मतदाता सूची में मौजूद ही नहीं थे, तो उनके नाम विलोपन की सूची में कहां से और किस आधार पर शामिल किए गए?
उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर प्रशासनिक एवं निर्वाचन संबंधी विसंगति बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने तथा वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्र जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा समस्या का उचित समाधान निकाला जाएगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बाकर अली खान, बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुरबाज सिंह, रवि टंडन, दुर्गेश मौर्य, अजीव सिंह, नोमान मुमताज़ खान, साहिर रज़ा खान, राज कपूर, कपिल चौधरी, मोहन स्वरूप पटेल, जीवेंद्र सिंह गंगवार, मोहम्मद उमर अल्वी, मुबीन खान, आमिर अहमद खान सहित जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से काटा जाना अथवा बिना किसी आधार के किसी व्यक्ति का नाम विलोपन सूची में शामिल होना अत्यंत गंभीर विषय है।
कांग्रेस पार्टी इस मामले में निष्पक्ष जांच एवं न्याय सुनिश्चित होने तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
जारीकर्ता:
नोमान मुमताज़ खान
जिला अध्यक्ष, मीडिया
जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed