रिपोर्ट अजय कश्यप
md news बहुआयामी समाचार

​बिलराया / लखीमपुर खीरी
बिलराया चीनी मिल के अंतर्गत आने वाले शीतलापुर क्रय केंद्र पर नए पेराई सत्र के सुचारू संचालन और किसानों की समृद्धि की कामना के साथ विधि-विधान से सेंटर पूजन संपन्न हुआ। पूजन के उपरांत क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल का कार्य भी औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।


​गणमान्य लोगों और किसानों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान मिल प्रबंधन के प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर कांटा बाबू राज वर्मा, निर्देशक प्रतिनिधि जावेद खान और डेलीगेट के रूप में दुर्गेश यादव, सतीश यादव, चुन्नू सिंह तथा अलीउल्ला खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा क्षेत्र के तमाम प्रगतिशील और स्थानीय किसान भाई भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
​सुचारू तौल और व्यवस्थाओं पर जोर


सेंटर पूजन के दौरान उपस्थित अधिकारियों और डेलीगेट्स ने किसानों को आश्वस्त किया कि इस सत्र में तौल कार्य पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से चलाया जाएगा, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र की समृद्धि और बेहतर पेराई सत्र की कामना की।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed