
रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख
md News बहुआयामी समाचार
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और टोलीवार ड्रिल का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यातायात शाखा और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। साथ ही परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच की और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

