रिपोर्ट तेज बहादुर शर्मा


एम डी न्यूज।

सिरौली गौसपुर, बाराबंकी। विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर किंतूर गांव में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपखंड अधिकारी शोएब जमाल, अवर अभियंता राज मौर्य एवं कार्यकारी सहायक संजय वर्मा मौजूद रहे।
इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने बकाया बिल जमा न करने वाले लगभग 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे। वहीं, विभाग की अपील और जागरूकता से प्रेरित होकर करीब 260 उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिल जमा किए। कैंप के माध्यम से विभाग को लगभग 3 लाख 40 हजार रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई।
विद्युत विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की सुविधा मिली। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाते हुए राजस्व वसूली अभियान को गति दी। विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से बिजली बिल जमा करें और अनावश्यक बकाया बढ़ने से बचें।विद्युत विभाग की इस कार्रवाई और जनसुविधा के प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *