रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख

md news बहुआयामी समाचार

फतेहपुर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बाल दिवस भावना दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया।डॉ अनुराग द्वारा सभी बच्चों को पेंसिल,रबर कटर,रुमाल सहित खाद्य सामग्री(बिस्कुट,चिप्स,कुरकुरे,टॉफियां,चॉकलेट)व गुब्बारे देकर खुशियां बांटने के साथ केक काटकर छोटी सी खुशी देने की कोशिश की गई।बच्चे उपहार पाकर बहुत खुश थे बच्चे अपनी खुशी का इज़हार इशारों में कर रहे थे।साथ ही दिव्यांग बिटिया शिवानी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।साथ ही सभी बच्चों को डेंगू से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई।बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका भावना श्रीवास्तव व प्रमुख सहयोगी समाजसेवी अभिनव श्रीवास्तव सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed