बरेली में आज शनिवार को डीआईजी मुनिराज ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे अपराधी को सजा दिलाने, पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने, पीड़ितों को न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण मे अगर कोई पुलिस कर्मी लापरवाही दिखा रहा है या कोई पुलिसकर्मी किसी के साथ पक्षपात कर रहा है,ऐसे में उस पुलिस कर्मी की जवाबदेही तय कर उस पर उचित कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिए की जन सुनवाई पर आई शिकायतों की निष्पक्ष कार्यवाही होनी चाहिये जिससे जनता से हमारा जुड़ाव हो सके और विश्वास की स्थिति बनी रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *