बाराबंकी। शनिवार से शुरु होने वाले नाह खाय छठ पूजा को लेकर प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने छठ पूजा की तैयारियों के तहत धरौली स्थित नईबस्ती छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट की साफ-सफाई देखी और संबंधित लोगों को सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने कहा कि छठ पर्व पर घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और जरूरी व्यवस्थाओं का ध्यान रखने को कहा, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।उन्होंने पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *