एमडी न्यूज गोण्डा रिपोर्टर- अजीत यादव

गोण्डा। मुजेहना शिक्षाक्षेत्र के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय धानेपुर में शनिवार 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा तरह-तरह के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों एवं अन्य सामग्री को प्रदर्शित किया।

बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान, आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला। पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक तौफ़ीक़ अहमद अंसारी के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका सोनी देवी, जाहिदा खातून, मीरा श्रीवास्तव, राधा रानी, कमलेश एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। बच्चों की सहभागिता और उनके द्वारा लगाए गए स्टॉल कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *