रिपोर्ट -अनुज कुमार एमडी न्यूज

वाराणसी । पिंडरा ब्लॉक के ओदार पंचायत भवन में रविवार, 15 नवंबर 2026 को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा क्रिएटिविटी क्लब कार्यक्रम के तहत जापानी कला पर आधारित सम-लेवल मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 39 बच्चों एवं 5 युवा सदस्यों सहित 44 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को जापान की अनोखी कला किनुसाइगा (Kinusaiga) के बारे में जानकारी दी गई और इसे बनाने व सीखने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत परिचय एवं आइस-ब्रेकिंग गतिविधियों से हुई। और मेले का आयोजन व प्रशिक्षण सी सी कोऑर्डिनेटर अजय कुमार पटेल द्वारा किया गया इसके बाद पीपीटी के माध्यम से जापानी कला के संक्षिप्त इतिहास और विशेषताओं की जानकारी दी गई। साथ ही भारत के मानचित्र के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध पारंपरिक कपड़ों और उनकी विशेषताओं से भी बच्चों को परिचित कराया गया।

इसके पश्चात बच्चों ने कार्डबोर्ड और कपड़ों के टुकड़ों की सहायता से अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। पूरी गतिविधि के दौरान बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नई कला को सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और हुनर का भी शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान विवेक सिंह एवं गांव के अन्य सम्मानित लोगों द्वारा प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मेले के सफल आयोजन में युवा चैंपियन प्रदीप कुमार, अयोध्या,आशीष कुमार, कला पटेल,हेमलता पटेल CC कोऑर्डिनेटर अजय कुमार पटेल शामिल रहे। ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *