पवन कुमार तहसील लखीमपुर md news
बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरों के साथ पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। खास बात यह है कि अजय मिश्रा टेनी के दोनों पुत्रों आशीष मिश्रा ‘मोनू’ और डॉ. अभिमन्यु मिश्रा की तस्वीरें भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। वहीं बैनर के निचले हिस्से में तीन स्थानीय नेताओं की तस्वीरें और नाम भी अंकित हैं।

लेकिन इस पूरे बैनर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की न तो तस्वीर दिखाई दे रही है और न ही उनका नाम कहीं लिखा है। इतना ही नहीं, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की तस्वीरें और नाम भी नदारद हैं। भाजपा के प्रमुख केंद्रीय नेताओं और पूर्व केंद्रीय मंत्री को प्रमुखता देने वाले इस बैनर में प्रदेश नेतृत्व की पूरी तरह अनदेखी लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है।
आखिर छठ पूजा की शुभकामनाओं वाले इस बैनर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को जगह क्यों नहीं दी गई?
