रिपोर्ट-विजय कुमार


बिजुआ लखीमपुरखीरी । क्षेत्र में घने कोहरे के चलते देर रात एक सड़क हादसा हो गया। पड़रिया इलाके में मलुकापुर मोड़ के पास एक एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा घुसी और पलट गई हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ और एम्बुलेंस में सवार लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। इसके चलते सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी दौरान मलुकापुर मोड़ के पास एम्बुलेंस चालक को रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग सका और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। एम्बुलेंस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने राहत की सांस ली कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मलुकापुर मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं की आशंका वाला स्थान बना हुआ है यहां अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर हादसों का शिकार होते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खतरनाक मोड़ पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक दिखाई देते हैं और न ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए प्रभावी इंतजाम नजर आते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मलुकापुर मोड़ का निरीक्षण कराकर सड़क की स्थिति सुधारने आवश्यक चेतावनी बोर्ड लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस स्थान पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है आखिर इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम कब किए जाएंगे ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को हादसों से बचाया जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed