एमडी न्यूज गोंडा रिपोर्टर – अजीत यादव
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोंडा व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी बभनान अक्षय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध तमंचे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार पाण्डेय पुत्र रामसुधाकर पाण्डेय निवासी ग्राम लोहरौली थाना छपिया जनपद गोण्डा व कमलकान्त उर्फ श्यामू पुत्र संतकुमार निवासी ग्राम चुआर थाना छपिया जनपद गोण्डा को चाँदारत्ती रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 417/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया गोण्डा
आपराधिक इतिहास पवन कुमार पाण्डेय उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 209/2018 धारा 323/498ए भादवि थाना छपिया गोण्डा
2. मु0अ0सं0 417/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया गोण्डा
आपराधिक इतिहास कमलकान्त उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 417/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया गोण्डा
गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अक्षय चौधरी, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार चौहान, कांस्टेबल दीपक यादव और अवनीश यादव शामिल रहे।
