रिपोर्टर – अमान खान
सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र

सोनभद्र।

जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने थाना बभनी के वार्षिक निरीक्षण के उपरांत पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल गश्त के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने और क्षेत्र में प्रभावी पुलिस निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया।

एसपी अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट: अमान खान
सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed