प्रगतिशील किसान श्री प्रकाश रघुवंशी सदमे से हुए बीमार, उन्नत बीजों के कथित दुरुपयोग से बढ़ी चिंता

किसानों के हित में विकसित गेहूं की किस्मों को लेकर उठाए सवाल, केंद्र और राज्य सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रगतिशील किसान एवं नवाचारक श्री प्रकाश रघुवंशी की ओर से विकसित गेहूं की उन्नत किस्मों के कथित दुरुपयोग और बिना अनुमति बीजों की बिक्री का मामला सामने आया है। रघुवंशी का आरोप है कि उनके द्वारा वर्षों की मेहनत और शोध से तैयार किए गए गेहूं के बीजों का कुछ निजी बीज कंपनियों और अन्य लोगों ने कथित तौर पर गलत तरीके से व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। इस पूरे प्रकरण से मानसिक तनाव में आए प्रकाश रघुवंशी की तबीयत बिगड़ गई है और वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं।
रघुवंशी के अनुसार, एक ओर केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। कृषि वैज्ञानिक किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों के हित में नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसान स्वयं अपनी मेहनत और अधिकारों को लेकर परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विकसित गेहूं की ‘कुदरत-9’ और ‘अन्नपूर्णा’ किस्मों का पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली में पंजीकरण कराया गया है। इसके अलावा गेहूं की 31 अन्य किस्मों को लेकर भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय हित में इनके उपयोग और प्रसार की पहल की थी। उनके मुताबिक, वर्ष 2024 से गेहूं अनुसंधान निदेशालय, करनाल (हरियाणा) में भी उनकी विकसित किस्मों का परीक्षण किया जा रहा है।
प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर, डॉ.नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा सहित कई कृषि विश्वविद्यालयों में उनकी गेहूं की किस्मों का परीक्षण कराया गया। इसके लिए उन्होंने नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ), अहमदाबाद और श्री प्रकाश रघुवंशी ने अपनी पत्नी का सोना बेचकर क़े करीब 30 लाख रुपये परीक्षण शुल्क के रूप में फीस जमा किए है
उनका आरोप है कि वह कृषि विभाग से बिक्री की अनुमति लेने के साथ बीजों की ब्रांडिंग, पैकिंग और मार्केटिंग की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ निजी बीज कंपनियों और लोगों ने किसानों के माध्यम से उनकी विकसित गेहूं की फसलों से बीज प्राप्त कर लिया। इसके बाद कथित रूप से हजारों टन बीज का उत्पादन कर कुछ कंपनियों ने नाम बदलकर तो कुछ लोगों ने सीधे उनके नाम से बाजार में बिक्री शुरू कर दी और करोड़ों रुपये का कारोबार किया।
रघुवंशी का यह भी आरोप है कि कुछ कंपनियां लंबे बाल वाली गेहूं की फसल के वीडियो दिखाकर किसानों को आकर्षित कर रही हैं, जबकि किसानों को कथित तौर पर अलग और छोटे बाल वाली गेहूं का बीज दिया जा रहा है। इससे किसानों के साथ भी धोखाधड़ी होने की आशंका है।
इस पूरे घटनाक्रम से आहत प्रकाश रघुवंशी मानसिक तनाव में आ गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संबंधित कृषि विभागों से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, बीजों के उत्पादन एवं बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि किसानों के हित में वर्षों तक मेहनत कर नई किस्में विकसित करने वाले नवाचारकों को उनके अधिकार और मेहनत का उचित संरक्षण मिलना चाहिए। बैंक का कर्ज ब्याज 18 लाख रुपए देने हैं किसान का खेत भी नीलाम हो सकता है इस सदमे में आकर किसान रो रहा है तड़प रहा है और सदमे में आकर के बीमार पड़ गया है और खाना पीना भी बंद कर दिया है किसान की हालत नाजुक है बिहार किसान की दर्द भरी पुकार सुनें किसान संगठन एवं देश के किसान एवं समाज सेवी संगठन श्री प्रकाश रघुवंशी की मदद करें मोबाइल नंबर 9793153755

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *