रिपोर्टर आकाश मिश्र


बहुआयामी समाचार

भीखमपुर (खीरी), 17 नवंबर 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भीखमपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही स्थान पर आमने-सामने स्थित दो मकानों से अलग-अलग सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नारायण प्रसाद श्रीवास्तव के घर के दरवाजे पर खड़ी ट्रॉली का पहिया अज्ञात चोर खोलकर ले गए। वहीं, ठीक सामने स्थित विकास मिश्रा के मकान से दुग्ध डेयरी में इस्तेमाल होने वाले दो कैन, एक लोहे का पाइप ट्रैक्टर की लोहे की पटिया सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने भीखमपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज धनंजय शुक्ला पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका मुआयना किया।

गांव में एक साथ दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरों का पता लगाकर सामान बरामद कराने की मांग की है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *