रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

बेहजम (खीरी), 17 नवम्बर 2026। लखीमपुर खीरी जनपद में दिन मंगलवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर ब्लॉक बेहजम स्थित पैला गौशाला में गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान गौ माता की रक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की तथा केला, मिष्ठान का भोग लगाया। इसके साथ ही गौ माता को हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। उनकी रक्षा और सुरक्षा समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सरकार से मांग की गई कि गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए तथा गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
कार्यक्रम का समापन गौ सेवा और गौ रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।

कार्यक्रम में गौ सम्मान आवाहन अभियान के मितौली तहसील प्रभारी श्री राज किशोर त्रिवेदी, भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल के लखीमपुर खीरी केसरी धर्मराज शुक्ला, राजपाल सिंह, मोहित त्रिपाठी एवं ग्राम प्रधान श्री श्रीपाल सहित गौशाला का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *