रिपोर्टर – अमान खान
सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र
एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

घोरावल (सोनभद्र)। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सन्यासी के नेतृत्व में संगठन की टीम ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षक हितों के संरक्षण और विभागीय समन्वय के लिए सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

अभिनंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय लहरी, मंत्री मंगलचरण सिंह, प्रेम प्रकाश वर्मा, सुनील कुमार सिंह एवं नंदकिशोर प्रसाद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल को सफल, सुखद एवं प्रेरणादायी बनाने की कामना की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षक हित, संगठन की एकता और शैक्षिक गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *