रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र, 22 नवंबर। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में करमा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना करमा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 212/2026, धारा 105, 115(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र यादव उर्फ लल्लू को रविवार 22 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे महुअरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेन्द्र यादव उर्फ लल्लू पुत्र स्वर्गीय लल्ला यादव, निवासी सिरसिया ठकुराई (बेलहवा), थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह एवं हेड कांस्टेबल विवेक गिरी शामिल रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *