एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। क्षेत्र के चूहापुर धर्मपुरा जदीद में सैकड़ो वर्षों से खादर क्षेत्र के धर्मपुरा जदीद में लगने वाले मेले का आज रविवार शाम भाजपा नेता व क्षेत्रिय मंत्री किसान मोर्चा के अमित राठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फीता काटकर गंगा मेले का भव्य उद्घाटन किया गया उद्घाटन के साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।

पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने आये अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान गंगा मैया की आरती भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गंगा मेले में श्रद्धालुओं के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं।गंगा स्नान के लिए सुरक्षित घाट पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रम झूले, दुकानें और मनोरंजन के साधन व खान-पान के स्टॉल,तथा मेले में थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही द्वारा सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाट पर गोताखोरों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। व सफाई व्यवस्था और पेयजल की भी व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
