एमडी न्यूज़
रिपोर्टर – वेद प्रकाश
कानपुर देहात : अकबरपुर-रनिया विधानसभा 206, बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में 6 दिसंबर 2026 को लखनऊ में विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा। महारैली प्रातः 8:00 बजे से बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमती नगर, लखनऊ में शुरू होगी।
इस ऐतिहासिक महारैली की मुख्य अतिथि – मा० बहन कु० मायावती जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीएसपी, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार होंगी।
महारैली को लेकर 206 विधानसभा अकबरपुर-रनिया में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी प्रभारी जितेंद्र सिंह गुड्डन के नेतृत्व में अकबरपुर-रनिया से हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और पदाधिकारी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

जितेंद्र सिंह गुड्डन ने कहा कि यह महारैली सामाजिक परिवर्तन, बहुजन समाज के अधिकार और सम्मान की आवाज को मजबूत करने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा, “जय भीम – जय भारत” के नारे के साथ पूरा अकबरपुर-रनिया लखनऊ चलने के लिए तैयार है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से अपील की है कि 6 दिसंबर को सुबह समय से पहुंचकर महारैली को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।
महारैली को लेकर अकबरपुर-रनिया में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में बैठकें हो रही हैं और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।

