म्यूजिकल नाइट में गायकों ने सुरीले गीतों से बांधा समां, खादी उत्सव में झूमे संगीत प्रेमी

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं ,बरेली राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित मंडलीय स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग उत्सव-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत के तत्वावधान में भव्य म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीलीभीत के सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा, अखंड भारत गौरव ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, महामंत्री लवलीन कपूर और गंगा समग्र समिति के संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ए.के. मेलोडी बैंड के आशीष कुमार, विदित रीवते तथा गायक कौशिक टंडन, अरुण कुमार और दीपक राणा ने शानदार गायन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुरीली आवाज पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने खादी को आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता आंदोलन की पहचान बताते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।

राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने संगीत को सामाजिक एकता और सद्भाव का माध्यम बताते हुए विदेशी वस्तुओं के स्थान पर भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता और संस्थान की पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर एवं चरखा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में नरेंद्र पाल ने अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश सक्सेना, लवलीन कपूर, कौशिक टंडन, आशीष कुमार, दीपक राणा सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं खादी बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *