रिपोर्ट-विजय कुमार
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ के विकास चौराहे पर आज सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, मौरंग से भरे एक ट्राले ने कार को अपनी चपेट में लेकर कुछ दूर तक घसीट लिया। हादसे में कार के दोनों गेट क्षतिग्रस्त हो गए। कार स्वामी ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुगर फैक्ट्री का संचालन शुरू होते ही इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। वहीं सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विकास चौराहे पर सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया जाए तथा भारी वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
अब सवाल यह है कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?
