एमडी न्यूज मंडल महिला ब्यूरों कानपुर -शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर ग्रामीण। आज समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, कानपुर ग्रामीण द्वारा समाजवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। जयंती कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष शुभम यादव द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए प्रभु चित्रांशी को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने के लिए अभी से संगठनात्मक तैयारियां तेज करनी होंगी। उन्होंने नए मतदाताओं के वोटर कार्ड बनवाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा अधिक से अधिक लोगों तक समाजवादी विचारधारा पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनाव की तैयारियों को प्रभावी रूप दिया जाएगा।

वहीं, प्रभु चित्रांशी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित त्रिवेदी (पूर्व प्रदेश सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), रवि कश्यप (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), शनी वर्मा, शशांक शुक्ला, विनोद यादव एवं ज्ञानेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के विचारों, संघर्षों और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *