एमडी न्यूज मंडल महिला ब्यूरों- शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट गिफ्ट (गाइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ट्रैफिक) के अंतर्गत जनपद के 42 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प किया जाना है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शहर के दो प्रमुख चौराहों बड़ा चौराहा एवं घंटाघर चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बड़ा चौराहे पहुंचकर वहां की मौजूदा यातायात व्यवस्था, वाहनों के आवागमन एवं चौराहे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चौराहे को सुव्यवस्थित एवं यातायात के अनुकूल विकसित करने के लिए आवश्यक सुधार कार्यों की संभावनाओं का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने घंटाघर चौराहे का निरीक्षण कर वहां यातायात के दबाव, वाहनों के आवागमन एवं जाम की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि दोनों चौराहों की भौतिक स्थिति एवं यातायात संबंधी आवश्यकताओं का समुचित आकलन करते हुए प्रस्तावित सुधार कार्यों को प्रभावी ढंग से कराया जाए। चौराहों पर ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे वाहनों का आवागमन सुचारु रहे और आम नागरिकों को अनावश्यक जाम का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि चौराहों के विकास कार्यों में सड़क सुरक्षा, पैदल यात्रियों की सुविधा और यातायात के सुचारु संचालन को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट गिफ्ट का उद्देश्य कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना, जाम की समस्या को कम करना तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवंस्टूडियो अर्बनलिंक एलएलपी, गिफ्ट प्रोजेक्ट कंसल्टेंट उपस्थित रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed