मुख्य अतिथि – मेजर देव प्रभाकर सिंह ने कहा- सेना में रहकर सीमा की रक्षा की, अब सामाजिक जीवन में संविधान और गरीबों, किसानों व बच्चों के अधिकारों की रक्षा का लूंगा संकल्प

एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव

गोण्डा। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान की रक्षा के लिए संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सैनिक दुर्गा प्रसाद, देवीलाल, रमजान अली एवं बुसरा देवी ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन दिव्यांश ने किया।सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप शुक्ला ने कहा कि देश और प्रदेश का संचालन संविधान के अनुसार होता है। संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। आज की पीढ़ी को संविधान के महत्व और उसके मूल्यों को समझने की आवश्यकता है।

भइया प्रताप आदित्य लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व और संविधान की मूल भावना के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी संविधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। इस दौरान मोहम्मद अरशद, महक चौहान, सुमित प्रजापति एवं मानसी बौद्ध ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। सूबेदार तोमर ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर देव प्रभाकर सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सेना में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की है। अब सामाजिक जीवन में देश के संविधान, गरीबों, किसानों और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लेता हूं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिक दुर्गा प्रसाद एवं रामबक्स को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं राम केवल, दुर्गा प्रसाद, रमई, देवकी यादव, सालिकराम एवं रामसेवक सहित कई लोगों को बाबा साहब की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में कामता प्रसाद, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदंबा प्रसाद, शुक्ला, बब्बू शुक्ला, रामबरन, रामबहादुर मौर्य, अजय सिंह, राहुल सिंह एवं श्यामशरण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *