रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र, 26 नवंबर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना शाहगंज में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना शाहगंज में मु0अ0सं0-101/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में सिबा शंकर बेहेरा पुत्र सिमांचल बेहेरा निवासी प्लॉट नंबर 52, लेन नंबर 4, भरतपुर, भुवनेश्वर, अंधरूआ, खुर्दा, उड़ीसा वांछित है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है और अभी तक न तो गिरफ्तार हुआ है और न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस टीमों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा उसकी तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *