Md news New
बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

संविधान दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला रामपुर की ओर से जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में भारतीय संविधान की महत्ता, उसके निर्माण, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में संविधान की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करते हुए एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना और उसमें निहित आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना हम सभी का दायित्व है।

हरीश गंगवार ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने, सामाजिक न्याय, समान अवसर और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। संविधान में सामाजिक न्याय, समरसता और समानता की जो भावना निहित है, वह एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए तथा संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

संगोष्ठी में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना की भावना के अनुरूप सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा पूर्व विधायक बीना भारद्वाज युसूफ अली पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर सौरभ लोधी राजीव लोचन मोहित सैनी जगपाल सिंह यादव जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना सुशील दिवाकर रोहतास मौर्य शकुंतला लोधी विवेक रुहेला पारुल अग्रवाल दीपक गुप्ता पूजा गुप्ता स्फूर्ती जैन सुनील मौर्य श्वेता शर्मा श्रेया मदन रवि गंगवार राहुल गुप्ता टेकचंद गंगवार रामदेव लोधी जगतपाल वाल्मीकि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *