रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र, 26 नवंबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 और साइबर जागरूकता अभियान के तहत जनपदभर में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं नोडल अधिकारी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही साइबर जागरूकता कार्यक्रमों में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, टेलीग्राम फ्रॉड, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप और फिशिंग लिंक जैसे अपराधों से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। लोगों को ओटीपी, बैंकिंग विवरण और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी जा रही है।

पुलिस द्वारा आपातकालीन सेवा 112, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090/1091, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी भी दी जा रही है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की है। साथ ही आमजन से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *