रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार
सोनभद्र, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सोनभद्र पुलिस द्वारा पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन चुर्क में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संवैधानिक मूल्यों, मूलभूत अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात/सदर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय, क्षेत्राधिकारी लाइन भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं पुलिस लाइन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जनपद के सभी थानों एवं चौकियों पर भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहां थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना रहा।
