एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त महिला सुरक्षा दल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में MissionShakti6 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, दिनांक 28-11-2026 को जनपद रामपुर के समस्त थानों की महिला सुरक्षा टीमों एवं जनपद स्तरीय टीम द्वारा एक व्यापक जन जागरूकता अभियान का संचालन किया गया।

जिसमें ‘मिशन शक्ति फेस-6’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कानूनी अधिकार एवं सुरक्षा महिलाओं को आत्मरक्षा के आवश्यक उपायों, कानूनी अधिकारों और नारी सम्मान से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
