रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नन्दु पुत्र जगधारी और मुन्नी देवी पत्नी शारदा, निवासी बिचपई, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 48 वर्ष बताई गई है। ये अभियुक्त मुकदमा संख्या 9451/21 में वांछित वारंटी थे। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506, 324, 379 और 452 से संबंधित है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, कांस्टेबल मशी अहमद, कांस्टेबल अम्बुज सिंह और महिला कांस्टेबल श्रद्धा अवस्थी शामिल रहीं।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *