रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार

सोनभद्र, 28 नवंबर। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

थाना समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित कुल 63 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें पुलिस विभाग के 8 और राजस्व विभाग के 55 मामले शामिल रहे। पुलिस विभाग के 7 तथा राजस्व विभाग के 18, इस प्रकार कुल 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

वहीं, पूर्व से पुलिस विभाग के 5 और राजस्व विभाग के 83 प्रार्थना पत्र लंबित बताए गए। शेष मामलों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को आपसी समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *