
भाजपा की बृज क्षेत्र सोशल मीडिया कमेटी घोषित, दातागंज के देवेश तोमर बने क्षेत्रीय सदस्य
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज बदायूं भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व की संस्तुति पर भाजपा बृज क्षेत्र सोशल मीडिया विभाग की 17 पदाधिकारियों वाली नई कमेटी की घोषणा की गई है। इसमें जनपद बदायूं की दातागंज विधानसभा क्षेत्र के देवेश तोमर को बृज क्षेत्र भाजपा सोशल मीडिया का क्षेत्रीय सदस्य नियुक्त किया गया है।देवेश तोमर की इस नियुक्ति से दातागंज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले देवेश तोमर नगर मंडल उपाध्यक्ष और जिला आईटी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संगठन में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2021 से वह लगातार भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक पद का दायित्व संभाल रहे थे।उनकी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को हमेशा महत्व दिया जाता है।वहीं, क्षेत्रीय सदस्य नियुक्त होने पर देवेश तोमर ने प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय प्रभारी गीता शाक्य, क्षेत्रीय संगठक अभय गिरि, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, प्रदेश संयोजक हिमांशु राज पंडित, क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र कुमार सविता, क्षेत्रीय आईटी संयोजक कृष्णवीर सिंह, जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।देवेश तोमर की इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
