राज्य ब्यूरो/यूपी:महराजगंज जनपद के सिसवाँ ब्लॉक में स्थित जे पी पब्लिक स्कूल बीजापार सिसवा बाजार महाराजगंज में विद्यालय के छात्र /छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।

जिसमें विद्यालय के छात्र /छात्राओं ने तीन प्रोजेक्ट सोलर सिस्टम एंड स्पेस सेंटर ,टेलीस्कोप, एयर पॉल्यूशन कंट्रोलआदि प्रोजेक्ट बनाकर प्रजेंट किया जिसे विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री विजय प्रजापति के निर्देशन में छात्र /छात्राओं ने प्रोजेक्ट तैयार किया।

यह प्रोजेक्ट छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा तैयार किया गया था जो उन बच्चों के क्रिएटिव स्किल एवं कौशल को दर्शाता है जिसे देखकर अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने प्रशंसा व्यक्त की ।

साथ ही इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि इस प्रकार के क्रिएटिव स्कूल से निश्चय ही इन बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलेगी जिसे देखकर प्रबंध तंत्र ने इन बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया जिससे इन बच्चों का मनोबल और बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदिनी गोंड उप प्रधानाचार्य विजय प्रजापति विद्यालय के शिक्षक शिव पटेल ,चंदन तिवारी, दिवाकर शर्मा, राजन गुप्ता ,नेहा खातून ,आंचल श्रीवास्तव ,मौजूद रहे आदि ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *