मुरारी यादव राम सनेही घाट तहसील संवाददाता

राम सनेही घाट बाराबंकी
बाल दिवस के अवसर पर आज राम सेवक यादव स्मारक इंटर कालेज, मालिनपुर, रामसनेहीघाट, बाराबंकी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने अपार उत्साह का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ रिले दौड़ के साथ किया गया।

कक्षा 12 के छात्र सचिन गुप्ता और कक्षा 11 के छात्र शुभम यादव ने जलती हुई मशाल लेकर रिले दौड़ पूरी की। इसके पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राइमरी वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग की क्रमश: 50 मीटर, 100 मीटर, व 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई। छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें पोस्टर बिंदी, खो-खो और बाल पिरामिड जैसे गेम हुए।

प्राइमरी और जूनियर वर्ग की छात्राओं ने रेस में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय इंचार्ज सुश्री ज्योति श्रीवास्तव व श्रीमती उषा रस्तोगी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के दिव्यांशु दीक्षित, उमाकांत त्रिवेदी, अवनीश मिश्रा, उमा नाथ मिश्र, रोहित मौर्या, नितेश शुक्ला, ललिता मिश्रा, अस्मिता सिंह, शिखा श्रीवास्तव, प्राची तिवारी, सुनीता, राजकुमारी, दानवती आदि समस्त अध्यापक उपस्थित रहे । प्रणाम हिंदुस्तान राजेंद्र कुमार त्रिवेदी तहसील संवाददाता व परमार्थ आवाज तहसील संवाददाता दिव्यांशु दीक्षित, तथा परमार्थ आवाज के ब्यूरो चीफ दिनेश कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed