बाराबंकी : नगर पंचायत टिकैत नगर में विराट कुस्ती दंगल का आयोजन बाबा गुरु चरण दास उर्फ बृजेश पहलवान दुलहदेपुर कुटी चेला बलरामदास द्वारा आयोजित किया गया जिसमें नामचीन पहलवानों ने भाग लिया ।

आयोजित कुस्ती दंगल में राजस्थान, मथुरा, पंजाब, बनारस, बाराबंकी आदि जगहों से पहलवान जोर आजमाइश करने पहुंचे हैं, बाबा नागेन्द्र पहलवान और भूकम्प पहलवान राजस्थान के मध्य रोचक मुकाबला रहा, जिसमे भूकम्प पहलवान ने बाबा नागेन्द्र पहलवान को पटखनी देकर विजयी हुए, दूसरी कुस्ती जनता की मांग पर दोनो पहलवानों को फिर मौका दिया गया जिसमे कुस्ती दांव पेंच की होती है बाबा नागेंद्र ने भूकम्प पहलवान को पटखनी दे दिया, इस कुस्ती में गनी पहलवान ने सैतान पहलवान को पटक दिया, अन्त में बाबा नागेन्द्र पहलवान और गनी पहलवान मे भिड़ंत हुई जो बराबर की कुस्ती रही भीम पहलवान राजस्थान को बाबा नागेन्द्र पहलवान हनुमान गढ़ी अयोध्या ने पटक दिया आज की कुस्ती के मुख्य आकर्षक पहलवान बाबा नागेन्द्र पहलवान ही रहे जिन्होंने 11हजार की कुस्ती की बाजी मारी जो भूकम्प पहलवान को हराकर प्राप्त किया।

✍️ बाराबंकी से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *