बिसौली/बदायूं : लोनिवि अतिथि गृह में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्रजक्षेत्र संयोजक व पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा कि बेटियों को बचाने के साथ साथ उनकी शिक्षा के बारे में जागरूकता अभियान चलाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी बहनों को मिलकर इस अभियान को जन जन तक पहुंचाना होगा। बैठक में नगर संयोजक संगीता रस्तोगी, प्रवेश सिन्हा, सरिता वार्ष्णेय, मधु शर्मा, सिम्मी साहनी, कृष्णा गुप्ता, मीनू, प्राची, आकांक्षा शर्मा, सना, आयुषी, शीतल शाक्य, कांति, मीनाक्षी आदि महिलाएं प्रमुखता से मौजूद रहीं ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed