बिसौली/बदायूं : नगर में विद्युत व्यवस्था बीते कई दिनों से चरमरा गई है। गुरूवार को सुबह साढ़े छः बजे विद्युत कटौती कर ली गई तो साढ़े दस बजे बिजली के दर्शन हुए। इसके बाद विद्युत आवागमन जारी रहा। जर्जर तारों में लाईन लास के अलावा दर्जन भर से अधिक शट डाउन ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शाम को भी विभाग द्वारा बेतहाशा कटौती की जा रही है जिससे उपभोक्ताओं में रोष पनप रहा है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *