फतेहपुर जनपद के अंतर्गत धाता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर भूईयन बाबा मंदिर के पास शुकुलपुर के समीप आज दोपहर दबिश देते हुए सकनैन अहमद पुत्र मसी उल्लाह निवासी सरवन पुर निदौरा थाना धाता जनपद फतेहपुर को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो गिरफ्तारी के दौरान सकनैन से एक अवैध देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद होने पर स्थानीय थाना पर 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *