बदायूँ/उत्तर प्रदेश : जिलाधिकारी मनोज कुमार ने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अशोक कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालन विकास अभिकरण अमित कुमार शुक्ला, जिला परियोजना समन्वयक यूपी डास्प डॉ0 राजुल सक्सेना सहित सम्बंधित अधिकारियों एवं कमेटी के सदस्यों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना नमामि गंगे जैविक खेती (ई0ओ0एफ0सी0) परियोजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय शासी निकाय तथा मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की बैठक आयोजित की।

डीएम ने निर्देश दिए कि नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत कृषक जैविक खेती कर रहे हैं, वह जैविक खेती ही करें, जिससे फसलों की अच्छी दर किसान को मिल सके। जनपद में 05 विकासखण्ड एवं 41 ग्राम पंचायतों में इस योजनान्तर्गत जैविक खेती पर ही विशेष जोर दिया जाए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत 26 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसके सापेक्ष 18 आवेदन पात्र पाए गए हैं। जिनका क्षेत्रफल लगभग 15 हेक्टेयर है तथा परियोजना की लागत 7.54 लाख है डीएम द्वारा इसका अनुमोदन करते हुए निर्देश दिए कि इस योजना की नियमित देखरेख करते रहें, जिससे लाभार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ मिल सके।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *