ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा फतेहपुर, बाराबंकी।

महीने के प्रथम शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी डॉ0 सचिनकुमार वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ, समाधान दिवस में 129 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी गायब रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 129 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। जिसमें 11राजस्व व खाद्य एवं रसद के 3 मामलो का निस्तारण अधिकारियो द्वारा मौके पर करा दिया गया। समाधानदिवस में सबसे ज्यादा राजस्व के 66, पुलिस 23, विकास 12, नगर पंचायत 2, खाद्य एवं रसद के 14, कृषि 6, विद्युत से सम्बंधित 5, वन से सम्बंधित मात्र 1प्रार्थना पत्र आये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीओ रघुवीरसिंह, तहसीलदार ज्ञानेंद्रसिंह, व नायब तहसीलदार शरद सिंह, नायब तहसीलदार पूजा चौधरी, कोतवाल अनिलकुमार पांडेय सहित तहसील के विभाग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *