ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा
फतेहपुर, बाराबंकी। आलू भण्डारण के लिए कोल्ड स्टोरेज मे टैक्टर-ट्रालियों की लाइन लगी हुई है। बेतरतीब खडे टैक्टर-ट्रालियों से राहगीरों को जाम के झाम को झेलना पड रहा है। फतेहपुर से भगौली मार्ग पर ग्राम मदनपुर के पास स्थित एक के बाद एक तीन कोल्ड स्टोरेज है, इन कोल्ड स्टोरेज के बाहर करीब तीन सौ टैक्टर-ट्रालियां आलू लदी खडी है।

बेतरतीब टैक्टर-ट्राली खडे होने से शनिवार को जाम लग गया। जाम लगने से लोगो का पैदल निकलना भी उस मार्ग से मुष्किल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दोनो तरफ से आ रहे भारी वाहनों की वजह से जाम की स्थिति ओर गम्भीर हो गई। इसको देखते हुए पुलिस ने कस्बे के पटेल चैराहे से भगौली रोड जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर बेलहरा व फतेहपुर की तरफ करा दिया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed